फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Traffic plan prepared for air show Varanasi via Rajghat and Samne Ghat

चंदौली: एयर शो के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, राजघाट और सामने घाट पुल से वाराणसी जाने पर रोक

Wed, 21 Oct 2026 06:47 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: किशन चौबे Updated Wed, 21 Oct 2026 06:47 PM IST
सार

वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के लिए यातायात योजना तैयार की गई है। इन तिथियों में सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजघाट और सामने घाट पुल से वाराणसी जाने पर रोक रहेगी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पड़ाव की पार्किंग भरने पर चारपहिया वाहनों को रामनगर के लंका मैदान भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
Chandauli Traffic plan prepared for air show Varanasi via Rajghat and Samne Ghat
राजघाट पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को देखते हुए चंदौली और वाराणसी प्रशासन ने यातायात और पार्किंग की व्यवस्था तय कर दी है। एयर शो के दौरान राजघाट और सामने घाट पुल से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित मार्गों से बचने के लिए वाहन चालकों को एनएच-19 और रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यातायात प्रतिबंध संबंधित तिथियों में सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को पड़ाव स्थित एक स्कूल में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग हुई। इसमें रूट मैप, पार्किंग स्थलों, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजघाट और सामने घाट पुल से जाने से बचें
एयर शो के दौरान मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्रों से वाराणसी जाने वाले वाहन राजघाट और सामने घाट पुल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों को एयर शो नहीं देखना है और वाराणसी के रास्ते बाबतपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर या अन्य जिलों की ओर जाना है, उन्हें एनएच-19 और रिंग रोड से यात्रा करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने बैरियर, मार्ग संकेतकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग
एयर शो देखने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए बहादुरपुर रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गंगा नदी रिंग रोड पुल के मवई शिवाला अंडरपास से दोपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा एम्बिशन, एप्को ऑफिस और एप्को ग्राउंड में भी दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित की गई है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से सड़क या मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है। इससे यातायात बाधित होने और जाम लगने की आशंका है।

Trending Videos

चारपहिया वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल
बिहार, चंदौली और अन्य जिलों से एयर शो देखने आने वाले चारपहिया वाहनों के लिए भी मार्ग निर्धारित किया गया है। ये वाहन रिंग रोड से पंचपेड़वा पहुंचेंगे। वहां से अलीनगर होते हुए मुगलसराय की ओर निर्धारित मार्ग से पड़ाव क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

चारपहिया वाहनों के लिए एफसीआई गोदाम, सनबीम स्कूल ग्राउंड और एसआरएन स्कूल के पीछे स्थित मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। वाहन चालकों को आवंटित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां खड़ी करनी होंगी।

पार्किंग भरने पर रामनगर भेजे जाएंगे वाहन
पड़ाव क्षेत्र के निर्धारित पार्किंग स्थल भरने पर बाहर से आने वाले चारपहिया वाहनों को वाराणसी के रामनगर स्थित लंका मैदान पार्किंग स्थल की ओर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस मौके की स्थिति और पार्किंग की उपलब्धता के अनुसार वाहन चालकों को निर्देश देगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पार्किंग स्थल भरने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था का इस्तेमाल करें। सड़क और मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा करके जाम न लगाएं।
 

एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ता खाली रखने के निर्देश
ब्रीफिंग में आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता बाधित नहीं होना चाहिए। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, यातायात प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लोगों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान: डीएम
चंदौली के जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि एयर शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से सड़क और मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की।

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि निर्धारित पार्किंग स्थल भरने पर वाहन चालक यातायात पुलिस के निर्देशानुसार वैकल्पिक पार्किंग का इस्तेमाल करें। बैरियर और मार्ग संकेतकों की अनदेखी न करें तथा आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खाली रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed