सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Construction of a new feeder will provide relief from the heat.

Chandauli News: नया फीडर बनने से गर्मी में मिलेगी राहत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of a new feeder will provide relief from the heat.
विज्ञापन
चंदासी उपकेंद्र पर लोड की समस्या के समाधान के लिए विद्युत निगम की ओर से नया फीडर तैयार किया गया है। यह फीडर 20 दिनों में चालू हो जाएगा। नए फीडर पर चंदासी फीडर के करीब आधे कनेक्शनों को जोड़ दिया जाएगा।
Trending Videos

इससे फॉल्ट की संख्या में कमी होगी और लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी। 33/11उपकेंद्र चंदासी से लगभग 35 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति के लिए 8 फीडर हैं। चंदासी फीडर पर 7800 उपभोक्ताओं का कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे कम करने के लिए उपकेंद्र पर करीब 36 लाख रुपये से 9 वां नया फीडर बनाया जा रहा है।
नए फीडर पर करीब 2000 कनेक्शनों को जोड़ने की योजना है। इससे चंदासी फीडर का भार कम होगा। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि नया फीडर बनाया जा रहा है। नए फीडर से जुड़े हरिशंकरपुर, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, सतपोखरी, मलोखर, हिलौनी ,लेडुवापर, मुहम्मदपुर के उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed