{"_id":"69b85de62b2aa23d720febe8","slug":"consumers-stood-in-the-sun-for-two-hours-to-get-gas-cylinders-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145592-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गैस सिलिंडर के लिए धूप में दो घंटे तक खड़े रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गैस सिलिंडर के लिए धूप में दो घंटे तक खड़े रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
चकिया में गैस एजेंसी केंद्र पर सिलिंडर लेने के लिए जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार है। सोमवार की सुबह गैस एजेंसियाें के खुलने से पहले ही हजारों उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर जुट गए। रसोई गैस के लिए रोजेदार भी धूप में दो घंटे तक कतार में खड़े रहे हैं।
चकिया में एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने आई अमीना बेगम, सलमान, खातून ने कहा कि ईद पर घर में गैस सिलिंडर जरूरी है।
मुस्लिमों के लिए रमजान और ईद सबसे बड़ा त्योहार है। 19 फरवरी से रोजा की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान घरों में रसोई गैस की खपत बढ़ गई है।
20 मार्च अथवा 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। इस दिन घर में पकवान बनाना जरूरी हैं। अमीना बेगम ने कहा कि रोजा में दो घंटे तक धूप में खड़े रहने के बावजूद गैस सिलिंडर नहीं मिला। सिर्फ 13 तारीख की बुकिंग करने वालों को ही गैस सिलिंडर मिला। गैस एजेंसी पर 12 किलोमीटर दूर से आए सता गांव के निवासी विपिन पाठक ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद पर्ची लेने पहुंचा तो 13 तारीख को बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने की बता कहकर लाैटा दिया गया।
सुनीता, शिव मंगला, बेबी ने बताया कि गैस एजेंसी और केवाईसी केंद्र पर महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था न होने से दिक्कत हो रही है। गैस एजेंसी संचालक प्यारेलाल सोनकर ने बताया कि गैस की उपलब्धता को देखते हुए 13 तारीख की बुकिंग उपभोक्ताओं को ही गैस का वितरण सोमवार को किया गया।
उन्होंने बताया कि वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं को वितरण के बाद गैस सिलिंडर की उपलब्धता के आधार पर होम डिलीवरी भी की जाएगी। चकिया में रोज 450 सिलिंडर उपभोक्ताओं में वितरण किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ कुछ गैस एजेंसी और गोदामों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है कि यहां रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। कृपया अनावश्यक भीड़ एजेंसी पर न लगाएं। बुकिंग के बाद होम डिलीवरी होगी। सोमवार को पीडीडीयू नगर में साप्ताहिक बंदी के कारण एजेंसी बंद रही। चंदौली, सैयदराजा, चहनियां सहित अन्य इलाकों में एजेंसियों के बार उपभोक्तओं की भीड़ रही।
महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था न होने से नाराजगी: चकिया। गैस की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गैस एजेंसी और वितरण और केवाईसी केंद्र पर महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था न बनाए जाने पर महिला उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले आसानी से एजेंसी पर गैस बुकिंग के साथ गैस सिलिंडर मिल जाता था लेकिन भीड़ और आपाधापी से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि वे रोजाना बुकिंग के लिए आ रहे हैं, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा है। इसी उम्मीद में सुबह जल्दी आ गए कि शायद एजेंसी खुलने पर सिलिंडर बुक हो जाए।
कुछ अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि वे केवाईसी पूरी न होने के कारण भी सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं।
Trending Videos