फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crashed into a police vehicle and broke through a barrier

यूपी: थानाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मारी, बैरियर तोड़ा, तीन थानों की पुलिस को छकाया; कंटेनर छोड़ भागे बदमाश

Fri, 16 Oct 2026 01:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 01:36 AM IST
सार

चंदौली में भाग रहे कंटेनर चालक ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मार दी और बैरियर तोड़कर फरार हो गया। इस दौरान थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए, जबकि पुलिस की गाड़ी का पहिया और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। तीन थानों की पुलिस ने नौबतपुर तक पीछा किया, लेकिन घेराबंदी तोड़कर चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
Crashed into a police vehicle and broke through a barrier
तस्करों के कंटेनर के टक्कर से टूटा थानाध्यक्ष के वाहन का पहिया और शीशे। - फोटो : संवाद

विस्तार

नशे के सामान की सूचना पर कंटेनर को रोकने की कोशिश कर रही सकलडीहा थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी में चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन का पहिया और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पहिया गाड़ी से अलग हो गया। हादसे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद समेत पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद कंटेनर चालक ने पुलिस के बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास किया।

विज्ञापन




सकलडीहा, चंदौली और सैयदराजा थाने की पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह नौबतपुर में बिहार सीमा के पास कंटेनर छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसमें कंबल मिलने की बात सामने आई है। आशंका यह जताई जा रही है कि तस्कर नशीला पदार्थ लेकर फरार हो गए होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना बुधवार की देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिस टीम के साथ सकलडीहा कस्बे के अलीनगर तिराहे के पास स्टेट हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर के सैदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और चंदौली की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने कंटेनर का पीछा शुरू कर दिया। भोजापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस वाहन ने कंटेनर को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। इसी दौरान चालक ने पुलिस की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पुलिस वाहन का पहिया और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए इस हादसे में थानाध्यक्ष और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद चालक कंटेनर लेकर आगे निकल गया।

विज्ञापन

Crashed into a police vehicle and broke through a barrier
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। - फोटो : संवाद

बैरियर तोड़कर आगे बढ़ता रहा कंटेनर
पुलिस वाहन को टक्कर मारकर कंटेनर के भागने की सूचना वायरलेस से अन्य थानों को दी गई। इसके बाद चंदौली पुलिस ने रास्ते में बैरियर लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस ने पीछा जारी रखा और सैयदराजा पुलिस को भी सूचना दी। 

तीन थानों की पुलिस कंटेनर को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई।पुलिस की घेराबंदी के बीच कंटेनर बिहार सीमा की ओर बढ़ता रहा। नौबतपुर के पास ट्रकों की आवाजाही और जाम की स्थिति के कारण चालक को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला। इसके बाद वह कंटेनर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

कंटेनर में मिले कंबल, सामान की जांच जारी
पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें कंबल मिले। हालांकि, कंटेनर में नशीला पदार्थ होने की आशंका के संबंध में जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चालक किस सामान को लेकर जा रहा था और क्या कंटेनर में कोई प्रतिबंधित वस्तु भी थी। पुलिस वाहन को टक्कर मारने और बैरियर तोड़कर भागने के मामले में कंटेनर चालक तथा उसमें सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि नशीले पदार्थ की सूचना मिलने पर कंटेनर को रोकने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं, सीओ नामेंद्र रावत ने बताया कि बुधवार की रात कंटेनर ने सकलडीहा पुलिस के वाहन में टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस टीमों ने पीछा कर नौबतपुर के पास कंटेनर बरामद कर लिया। उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं। कंटेनर में कंबल मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।

टक्कर इतनी तेज कि पुलिस वाहन का पहिया और शीशे क्षतिग्रस्त
सकलडीहा। कंटेनर को रोकने के दौरान पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर लगने से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद वाहन का पहिया और शीशे टूट गए। गश्त के दौरान अचानक हुए इस हादसे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बावजूद पुलिस टीम ने कंटेनर का पीछा जारी रखा और दूसरे थानों को सूचना देकर घेराबंदी कराई। घटना ने रात में हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों को रोकने के दौरान पुलिस के सामने आने वाले जोखिम को भी उजागर किया।

नशे के सामान की सूचना, कंटेनर में मिले कंबल
पुलिस को कंटेनर में नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर सकलडीहा पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, नौबतपुर के पास जब कंटेनर को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो उसमें कंबल मिले। पुलिस अब लदे सामान की जांच कर रही है। फिलहाल प्रतिबंधित पदार्थ मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कंटेनर में किस तरह का सामान ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed