सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Danapur's dominance in football

Chandauli News: फुटबॉल में दानापुर का दबदबा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Danapur's dominance in football
जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता में फुटबाल में विजेता   दानापुर की टीम। स्राेत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से सोमवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वॉलीबॉल, फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Trending Videos

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में जिले की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला चंदौली और दानापुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद टाई-ब्रेकर के माध्यम से निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाई-ब्रेकर में दानापुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी के दोनों वर्गों में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला चंदौली और चहनियां के बीच खेला गया, जिसमें चहनियां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं बालिका वर्ग में चंदौली की टीम ने रेलवे ग्राउंड मुगलसराय को पराजित कर खिताब जीता। वॉलीबॉल के दोनों वर्गों में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के फाइनल में बरछा और ताराजीवनपुर की टीम आमने-सामने हुईं, जिसमें बरछा ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बालिका वर्ग के फाइनल में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज की टीम ने दिग्वत को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस दाैरान डॉ. एनबी सिंह, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रमोद सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed