{"_id":"6ab03f913cca157a7606e8e2","slug":"devotees-danced-to-bhajans-during-the-celebration-of-radha-ranis-appearance-day-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154905-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राधा रानी के प्राकट्य उत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राधा रानी के प्राकट्य उत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
चकिया में श्री राधा अष्टमी कार्यक्रम को संबोधित करते शुभांग कृष्ण दास। संवाद
चकिया। डोडापुर स्थित एक परिसर में शनिवार की शाम राधा रानी के प्राकट्य उत्सव को राधा अष्टमी महोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राजेश्वरी कुंज के शुभांग कृष्ण दास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दिनभर भजन-कीर्तन, चिंतन और भजन सेवा का आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद राधा रानी के प्राकट्य उत्सव के साथ कार्यक्रम ने भव्य रूप लिया।
महोत्सव में शुभांग कृष्ण दास ने ‘राजा जी खजनवा दे दा, रानी जी गहनवा दे दा’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। महिलाओं ने भी भक्ति गीतों पर नृत्य कर उत्सव का उल्लास बढ़ाया। पूरे परिसर में देर तक भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
इस दौरान शुभांग कृष्ण दास ने राधा अष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राधा अष्टमी भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के अटूट प्रेम और भक्ति का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सहभागिता से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, जागेश्वरनाथ शिवालय के महंत अनूप गिरी, मंगल त्रिपाठी, नागेश्वर पांडेय, डॉ. गीता शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, सभासद ज्योति गुप्ता, धीरज मोदनवाल, सुधांशु जायसवाल, आयुष जायसवाल, किशन श्रीवास्तव, विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन धीरज मोदनवाल ने किया।