सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Discussed the preparations for Ram Navami festival

Chandauli News: रामनवमी महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Discussed the preparations for Ram Navami festival
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन रामेश्वर धाम (शिव मंदिर) परिसर में मंगलवार की शाम हुई बैठक में रामनवमी महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि भव्य आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन सत्य, धर्म, न्याय और त्याग का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश फैलाना ही इस पर्व का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी की शुरुआत राम ध्वजा वितरण से की जाएगी। इसके बाद अखंड हरिकीर्तन हेागा, इसमें क्षेत्र के कीर्तन मंडली कीर्तन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम गठित की जाएगी। बैठक में योगेंद्र मिश्र, जय शंकर जायसवाल, आनंद सिंह, बच्चे लाल चौहान, तेज बहादुर जायसवाल, संजय गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल, राजन सैनी, चंदन विश्वकर्मा, अजय सेन, अमित चौहान, अमन सिंह, संजय कुमार, विरेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed