सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctors threw abir-gulal and extended good wishes at the Holi Milan function.

Chandauli News: होली मिलन समारोह में चिकित्सकों ने उड़ाया अबीर-गुलाल, शुभकामनाएं दीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Doctors threw abir-gulal and extended good wishes at the Holi Milan function.
शहरनामा की फोटो--------पीडीडीयू नगर में नीमा के होली मिलन समारोह में नृत्य प्रस्तुत करतीं महिला
विज्ञापन
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से नगर के एक होटल में आयोजित होली मिलन समारोह में चिकित्सकों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाए। फाग गीतों के बीच एक- दूसरे को गले लगाया और एकता का संदेश दिया।
Trending Videos

समारोह का उद्घाटन भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक राय, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके राय, डॉ. अनिल यादव, विनीता अग्रहरि, डॉ. केएन पांडेय ने भी होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गीतों की भी सुंदर प्रस्तुति हुई। इस पर उपस्थित लोग उत्साह के साथ झूमते नजर आए।
इस दौरान नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर डॉ. एसबी सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. तनु सिंह, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अरुण स्वामी, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. पल्लव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed