सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holi is a festival that creates harmony in society: Manoj

होली समाज में समरसता पैदा करने वाला त्योहार : मनोज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Holi is a festival that creates harmony in society: Manoj
विज्ञापन
0 विश्व हिंदू महासंघ की ओर से एक लॉन में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों से एकजुटता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मनेाज श्रीवास्तव और मातृ शक्ति प्रदेश अध्यक्ष माधवी श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि होली समाज में समरसता पैदा करने वाला त्योहार है। महासंघ के प्रत्येक सदस्य को इसी मंत्र के साथ समाज में आगे बढ़ना चाहिए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस मौके पर हरेंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, डाॅ. मंगला तिवारी, अजीत सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, रिंकी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed