{"_id":"6af54f13d71c61b7b908ea18","slug":"omprakash-rajbhar-said-that-akhilesh-should-go-to-ayodhya-on-december-6-and-seek-forgiveness-from-ram-lalla-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- छह दिसंबर को अयोध्या जाकर रामलला से मांगें माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- छह दिसंबर को अयोध्या जाकर रामलला से मांगें माफी
Thu, 12 Nov 2026 11:01 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:01 AM IST
सार
आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि उन पर 'सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को' वाली कहावत सटीक बैठती है। कहा कि छह दिसंबर को अखिलेश अयोध्या जाकर रामलला से माफी मांगें।
विज्ञापन
मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भिउरा स्थित सुभासपा कार्यालय पर गौड़ समाज की महिलाओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि उन पर 'सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को' वाली कहावत सटीक बैठती है। आरोप लगाया कि यादव और मुस्लिम वोट बैंक खिसकने के बाद अब अखिलेश हिंदू मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी राजनीति 'न अली मिले न बजरंगबली' जैसी हो गई है। राजभर ने सलाह दी कि अखिलेश 12 तारीख के बजाय छह दिसंबर को अयोध्या जाकर रामलला के सामने सिर झुकाएं और माफी मांगें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद: किसान के घर को बनाया निशाना, 1.20 लाख नकदी और लाखों के जेवरात उठा ले गए
सपा के यादव वोट बैंक में बिखराव का दावा करते हुए उन्होंने गोरखपुर एमएलसी चुनाव का हवाला दिया। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को सपा उम्मीदवार से अधिक समर्थन मिला और पार्टी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गया। आजमगढ़ मंडल में भी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के कई यादव नेताओं के बगावत कर चुनाव लड़ने का दावा किया।
शिवपाल और अखिलेश के रिश्तों पर उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे एक-दूसरे को कमजोर करने में लगे हैं। कारसेवकों पर गोलीबारी के मुद्दे पर सपा नेता पवन पांडेय की चुनौती का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव का लोकसभा और मुलायम सिंह यादव का विधानसभा में दिया गया बयान सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद है। उन्होंने पवन पांडेय को दोनों बयान पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि यदि वे अपनी बात पर कायम हैं तो राजनीति छोड़ दें।