{"_id":"69b6d26d872a7034df00e6fc","slug":"police-arrested-accused-majeed-in-chandauli-in-animal-smuggling-case-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी का इनामी गिरफ्तार: चंदौली में पुलिस ने आरोपी मजीद को दबोचा, 14 महीनों से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करी का इनामी गिरफ्तार: चंदौली में पुलिस ने आरोपी मजीद को दबोचा, 14 महीनों से था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार
सैयदराजा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में 14 महीने से फरार 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मजीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित भतीजा अंडरपास के पास से पकड़ा और न्यायालय में पेश करते हुए चालान कर दिया।
चंदौली में पुलिस ने आरोपी मजीद को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंदौली जिले के सैयदराजा में स्थानीय पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी मजीद को रविवार दोपहर भतीजा अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। मजीद पिछले 14 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
Trending Videos
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 13 जनवरी 2025 को सैयदराजा पुलिस ने एक वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 25 संरक्षित पशु बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मजीद निवासी बेहरौरा मछरा थाना तिठौर, मेरठ मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को थानाध्यक्ष अशोक मिश्र को सूचना मिली कि इनामी बदमाश इलाके में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर भतीजा अंडरपास के पास घेराबंदी की, जहां मजीद दिखाई दे गया। पुलिस ने उसे पकड़कर चालान कर दिया।