फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenage girl dead body found in canal suspected suicide after stopped from making reel in chandauli

UP Crime: तीन दिन बाद नहर में मिला किशोरी का शव, रील बनाने से रोकने पर आत्महत्या की आशंका

Wed, 08 Jul 2026 03:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 08 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

चंदौली जिले में अलीनगर की बड़ी नहर में किशोरी का शव मिला। वह तीन दिन पहले मठना गांव के पास नहर में कूद गई थी। उधर, रील बनाने से रोकने पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Teenage girl dead body found in canal suspected suicide after stopped from making reel in chandauli
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल चौकी अंतर्गत बड़ी नहर में बुधवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कुछ घंटे बाद शव की पहचान बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड निवासी खुशबू (15) के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खुशबू रविवार को अपने गांव लेवा से मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित कौवासाथ गांव में अपने ननिहाल गई थी। सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे वह जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव के पास नहर में कूद गई थी। घटना के बाद जमालपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तीन दिन बाद बुधवार सुबह उसका शव करीब 15 किलोमीटर दूर अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल के पास बड़ी नहर में उतराता मिला।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हाईटेक निगरानी का असर: कोलकाता, जयपुर, बंगलूरू से ज्यादा मजबूत काशी का सुरक्षा कवच, ट्रैफिक प्रबंधन भी बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी। परिजन उसकी इस आदत का विरोध करते थे और उसे अक्सर इसके लिए डांटते थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed