{"_id":"69cc1b121f89c43d5705efee","slug":"the-capacity-of-194-transformers-has-been-increased-to-cope-with-power-cuts-chandauli-news-c-189-1-svns1011-146396-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिजली कटौती से निपटने के लिए 194 ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ाई गई क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिजली कटौती से निपटने के लिए 194 ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ाई गई क्षमता
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में ट्रांसफार्मर में डीपीएमओ लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विद्युत निगम की ओर से जिले में लोगों को गर्मी में बिजली कटौती की समस्या से बचाने के लिए कई कवायद की जा रही है। इस दौरान जिले के तीनों डिविजन में 194 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है और 12 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। वहीं जर्जर तारों व खंभों को बदलने का काम भी लगातार चल रहा है। बिजली कटौती कम करने के लिए ट्रांसफाॅर्मर में डीपीएमओ भी लगाए जा रहे हैं।
गर्मी के मौसम में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में वृद्धि की गई है। जिले में लगातार मकानों और कॉलोनियों सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़ने के कारण बिजली कनेक्शनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही बिजली उपकरणों के चलते लोड भी बढ़ रहा है। इससे शहर में गर्मी में ओवरलोड की स्थिति बन जाती है और कई फीडरों की अंतिम छोर के क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या भी बढ़ जाती है। निगम की ओर से 2025-26 के बिजनेस प्लान के तहत जिले में 194 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। नगर में कई स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाकर लोड बांटा गया है। पुराने एलटी तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाए गए हैं। इससे जर्जर तारों के बार-बार टूटने की समस्या पर अंकुश लगा है।
इनसेट......
डीपीएमओ लगने के बाद नहीं लेना होगा शटडाउन
गर्मी के मौसम में ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की समस्या बढ़ जाती है। ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद बिजलीकर्मियों को शटडाउन लेना पड़ता है। एक स्थान पर ट्रांसफार्मर जलने के बाद शटडाउन लेने से पूरे फीडर के कनेक्शनों की बिजली काटनी पड़ती है। मुगलसराय डिविजन के एक्सईएन सुनील यादव ने बताया कि इस समस्या से बचने के लिए ट्रांसफार्मर में डीपीएमओ यंत्र लगाए जा रहे हैं। इस यंत्र में एक लीवर लगा होता है। ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने या कोई अन्य गड़बड़ी आने पर लीवर के माध्यम से ट्रांसफाॅर्मर को सर्किट से आइसोलेट यानी अलग कर दिया जाएगा। इससे एक ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी आने पर शटडाउन लेकर पूरे फीडर की लाइट काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कोट......
गर्मी से पूर्व 194 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। 12 नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगवाए गए हैं। इससे ट्रांसफार्मरों के जलने की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। वहीं जिले के तीनों डिविजन के एक्सईएन को जर्जर बिजली के तार बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं। जसमीर सिंह, एसई, चंदौली।
Trending Videos