Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders stage six-hour sit-in protest against waterlogging

Chandauli News: जलभराव के विरोध में छह घंटे धरने पर बैठे व्यापारी

Fri, 06 Nov 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Traders stage six-hour sit-in protest against waterlogging
पड़ाव-बहादुरपुर रोड किनारे जल जमाव में बैठकर धरना देते लोग। संवाद
पड़ाव। सूजाबाद वार्ड के पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर कई महीनों से घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने और जलभराव की समस्या से नाराज व्यापारियों व मकान मालिकों ने बृहस्पतिवार को छह घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन

दीपावली पर भी समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से नाले की सफाई और मलबा हटाने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर लंबे समय से घरों का गंदा पानी बह रहा है। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों और मकान मालिकों ने पहले भी इस समस्या से नगर निगम को अवगत कराया था। पिछले दो दिनों से नाले की सफाई का काम चल रहा था, लेकिन कार्य ठीक से नहीं होने और सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में व्यापारी और मकान मालिक सुबह आठ बजे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
करीब छह घंटे तक धरना जारी रहा। सूचना पर सूजाबाद पुलिस पहुंची। इसके बाद नगर निगम के अधिशासी अभियंता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द नाले की सफाई पूरी कराने और जमा मलबा हटवाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। नगर निगम के एक्सईएन विकास कुरील ने बताया कि नाले की सफाई का काम चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कराकर मलबा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed