सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women protest against the opening of a liquor shop near an engineering college.

Chandauli News: इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शराब की दुकान खुलने पर महिलाओं का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women protest against the opening of a liquor shop near an engineering college.
शराब की दुकान पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नाउपुर के पास एक देसी शराब का ठेका खुलने से नाराज महिलाओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। पचास महिलाओं ने शराब की दुकान बंद करा दी और वहीं धरने पर बैठ गईं। उनका कहना है कि इस ठेके से स्कूल जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को परेशानी होगी।

शांति देवी, रीता ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर शराब ठेका नहीं खुलने देंगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह ठेका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नाउपुर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह शराब ठेका पहले अगेहता गांव में खुलने वाला था। उस समय भी अगेहता गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज नंदनी शाह को प्रार्थना पत्र दिया था। उप जिलाधिकारी ने कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय को शांति व्यवस्था कायम रखने का आदेश दिया था। इसके बाद ठेके को अगेहता गांव के चौराहे से हटाकर नाउपुर अगेहता की सरहद पर लाया गया। इसे एक दिन पहले ही इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खोला गया था, जिससे महिलाएं फिर से नाराज हो गईं। इस दाैरान पार्वती, गीता, बंशराजी, सरोज देवी, मुस्कान, प्रिया, नीतू, काजल, खुशी माैजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed