{"_id":"69ac6def58b96b8bef018884","slug":"nine-policemen-including-co-injured-in-bee-attack-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127968-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मधुमक्खियों के हमले से सीओ समेत नौ पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मधुमक्खियों के हमले से सीओ समेत नौ पुलिसकर्मी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर बनाड़ी गांव के पास बांके सिद्ध देव स्थान पर शनिवार शाम को मधुमक्खियों के अचानक हमला कर दिया। जिसमें सदर सीओ समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह घटना तब हुई जब डीआईजी राजेश एस तहसील दिवस में सदर तहसील आए थे। उसके बाद शाम को डीआईजी के साथ कई पुलिसकर्मी बांके सिद्ध देव स्थान गए थे। वहां अचानक धुएं के कारण पीपल और महुआ के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले से वहां भगदड़ मच गई और कुछ पुलिसकर्मियों ने कारों में घुसकर अपनी जान बचाई। तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर दो एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
घायलों में सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा, हमराही विनोद कुमार, शिव कुमार मिश्रा, प्रेमचंद्र, एसआई शैलेंद्र सिंह, सीओ चालक केवल चौधरी, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र, सुभाष चंद्र पांडेय और मो बसहर शामिल हैं। मधुमक्खियों के काटने से उनके चेहरे, हाथ और गर्दन सहित अन्य जगहों पर सूजन आ गई थी। डीआईजी राजेश एस और एसपी अरुण कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इलाज के बाद सभी पुलिसकर्मियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
-- -- -
पांच दिन पहले भी हमला कर चुकी हैं मधुमक्खी
चित्रकूट। बनाड़ी सिद्धपुर स्थित देव स्थान पर दो मार्च को भी मधुमक्खी हमला कर दुल्हन समेत कईयों को घायल कर चुकी हैं। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा निवासी विमल कुमार शादी के बाद पत्नी सपना देवी, पूजा, नथिया, संतोषिया, अर्चना, नेहा, रोहित, गुलाबिया देवी को मधमिक्खियों ने काट कर घाायल किया था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Trending Videos