फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The doors of Gupt Godavari will not open on Diwali.

Chitrakoot News: दिवाली पर नहीं खुलेंगे गुप्त गोदावरी के कपाट

Sat, 24 Oct 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 24 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The doors of Gupt Godavari will not open on Diwali.
फोटो 24 सीकेटीपी 17 बंद गुप्त गोदावरी की गुफा। स्रोत: आर्काइव।
चित्रकूट। धर्मनगरी का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल गुप्त गोदावरी की गुफा इस बार दिवाली मेले में भी बंद रहेगी।
विज्ञापन

सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसे न खोलने का निर्णय लिया है। 23 सितंबर को चट्टानें दरकने के बाद से यह गुफा बंद है। कलेक्टर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने तक गुफा नहीं खोली जाएगी।
अगस्त-सितंबर की लगातार बारिश के बाद 23 सितंबर को गुफा में 30 से 40 किलो वजनी पत्थर गिरे थे। इसके बाद मझगवां एसडीएम ने दोनों गुफाओं को सील कर दिया था। एमएनएनआईटी प्रयागराज की टीम ने दो बार निरीक्षण कर सैंपल लिए हैं लेकिन अंतिम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। टीम ने गुफा की पूरी वैज्ञानिक जांच के लिए 20 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा है।
विज्ञापन


गुफा बंद होने से स्थानीय आजीविका पर भी गहरा असर पड़ा है। व्यापारी अजय सिंह के अनुसार, करीब 300 दुकानें बंद हैं। इससे दो हजार लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। नगर परिषद को रोजाना करीब एक लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने पंचमुखी मंदिर के दर्शन शुरू कराने की मांग को लेकर पत्र भी लिखा है। प्रशासन सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है।

एमएनएनआईटी प्रयागराज की टीम पत्थरों की जांच के लिए सैंपल ले गई है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है। तब तक गुफा नहीं खोली जाएगी। डॉ. सतीश कुमार एस, कलेक्टर-सतना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed