फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Azad Samaj Party submitted a memorandum to the SDM.

Deoria News: आजाद समाज पार्टी ने एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

Wed, 16 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party submitted a memorandum to the SDM.
देवरिया में चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन देते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
देवरिया। आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में बुधवार को चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को साैंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पंचायत सहायकों की समस्याओं, 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण प्रकरण और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया गश्स है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वल में रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का आरोप है कि काफिले पर पथराव और हमला हुआ, जिसमें कार्यकर्ता घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पार्टी ने प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की।

सांसद की सुरक्षा का थ्रेट असेसमेंट कर जरूरत के अनुसार सुरक्षा बढ़ाने, दौरों में एस्कॉर्ट और रूट सिक्योरिटी की व्यवस्था करने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने और उनकी मांगों पर निर्णय लेने को कहा गया।
इसके साथ ही 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण से जुड़े मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का पालन कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार राहत देने की मांग की गई। इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed