{"_id":"6aaae1db7748bb7b58044c97","slug":"repair-work-on-the-overbridge-will-now-take-place-after-the-festival-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1453088-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरब्रिज की मरम्मत का काम अब त्योहार बाद होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरब्रिज की मरम्मत का काम अब त्योहार बाद होगा
Thu, 17 Sep 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य अब त्योहार बाद कराया जाएगा। मरम्मत कार्य में करीब एक महीने का वक्त लगेगा। उस अवधि में गोरखपुर रोड ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
गोरखपुर-देवरिया-छपरा रेल मार्ग पर देवरिया शहर में गोरखपुर-सलेमपुर रोड पर काफी पुराना ओवरब्रिज है। जून में ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए एनएच प्रशासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। ओवरलोड के चलते पुल पर खतरा बढ़ता जा रहा है। जून में मरम्मत कार्य की तारीख तय होने के साथ ही प्रशासन ने रूट डायवर्जन भी जारी कर दिया था मगर उसी दौरान तेल संकट की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। अब जब स्थिति सामान्य हुई है, तब फिर एनएच प्रशासन ने अक्तूबर में मरम्मत कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था मगर प्रशासन ने अक्तूबर-नवंबर में त्योहार के चलते सड़क पर भीड़ अधिक होने का हवाला देते हुए इस कार्य को बाद में कराने का सुझाव दिया है। इस संबंध में एनएच के सहायक अभियंता एमडी राय ने कहा कि अब त्योहार बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा।