{"_id":"6a70e5e393f4c205c4085925","slug":"child-electrocuted-by-wire-laid-for-water-park-dies-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1406521-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करंट हादसा: वाटर पार्क के लिए बिछा कटा तार बना काल, मासूम रौनक की करंट से मौत- एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट हादसा: वाटर पार्क के लिए बिछा कटा तार बना काल, मासूम रौनक की करंट से मौत- एक हिरासत में
Tue, 04 Aug 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:32 AM IST
सार
मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां अंबालिका देवी बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं, जबकि दादा रमापति चौहान का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने माता पिता का इकलौता संतान था । गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
मृतक रौनक के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव के सोनार टोला में रविवार की शाम एक व्यक्ति के दरवाजे पर खेल रहे डेढ़ वर्षीय राैनक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के सामने खेलते हुए बच्चा सड़क के दूसरी तरफ वाटर पार्क के पास बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
परिवार वाले तत्काल बिजली आपूर्ति बाधित करवाकर मासूम को मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने वाटर पार्क की मालकिन जिला पंचायत सदस्य के पति को थाने में बैठा लिया है। बढ़ेया गांव निवासी जगदीश चौहान का बेटा रौनक चौहान रविवार की शाम घर के सामने खेलते-खेलते सड़क के उस पार चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां वाटर पार्क के लिए बिजली का तार बिछाया गया था। परिवार वालों के अनुसार, तार एक स्थान पर कटा हुआ था। जैसे ही मासूम ने उसे पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गया। बच्चे की चीख सुनते ही परिवार वाले और आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल बिजली आपूर्ति बाधित करवाकर मासूम को करंट से अलग कर मेडिकल कॉलेज ले गए मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही सुरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां अंबालिका देवी बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं, जबकि दादा रमापति चौहान का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने माता पिता का इकलौता संतान था । गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे।
पिता जगदीश चौहान मुंबई में हाइड्रा मशीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह रातोंरात घर के लिए रवाना हो गए और सोमवार सुबह गांव पहुंचे। बेटे का शव देखते ही वह भी फफक पड़े। सुरौली के थानेदार अविनाश कुमार मौर्या ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। उसके बाद हादसे के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।