सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi said that cement roads will become an alternative to bitumen

सीएम योगी बोले: बिटुमेन का विकल्प बनेगी सीमेंट वाली सड़क, देवरिया को दी 655 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Published by: Akash Dubey Updated Fri, 22 May 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 655 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बिटुमेन के बजाय सीमेंट वाली सड़कें बनाने की घोषणा की। अमेरिका-ईरान युद्ध से बिटुमेन की उपलब्धता प्रभावित हुई है।

CM Yogi said that cement roads will become an alternative to bitumen
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के नजदीक भीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 655 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि अब प्रदेश में बिटुमेन की जगह सीमेंट वाली सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है और बिटुमेन की उपलब्धता पर असर पड़ा है। ऐसे में सरकार अब सीमेंट आधारित सड़कों पर जोर दे रही है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट की सड़कें बनाने में लागत जरूर बढ़ेगी, लेकिन जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़कें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को हमेशा राम नाम से दिक्कत रही, लेकिन भाजपा सरकार ने अयोध्या में दुनिया का भव्य राम मंदिर बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विरासत और विकास की पहचान बन चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos


सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में दंगे, अपराध और भ्रष्टाचार की पहचान थी, लेकिन आज निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की चर्चा हो रही है। सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन पर तालियां बजाकर समर्थन जताया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed