फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers conduct Sadbuddhi Yatra

Deoria News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा

Wed, 08 Jul 2026 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress workers conduct Sadbuddhi Yatra
संशो​धित : शहर में सद्बुद्धि पदयात्रा निकालते कांग्रेसी, स्रोत पार्टी
देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में शहर में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, मालवीय रोड, नगर पालिका रोड, कोपरेटिव चौराहा होते हुए राम-जानकी मंदिर पहुंची। जहां प्रार्थना एवं संकल्प के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। ऐसे पवित्र स्थल से जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही, अब्दुल जब्बार, दीनदयाल यादव, जुलेखा खातून, राम अशीष साहनी, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, दीनदयाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, महासचिव मार्कण्डेय मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed