{"_id":"6adbaa0cc561d644dd08f994","slug":"cyclist-killed-after-being-hit-by-a-motorcycle-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-195039-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Sat, 24 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बरहज। रामजानकी मार्ग के पलिया मोड़ पर शुक्रवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पलिया निवासी दारा भारती (35) को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
दारा भारती किसी काम से साइकिल से बरहज बाजार जा रहे थे। पलिया मोड़ के पास बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई।
मौत की खबर मिलते ही मां सोनिया देवी बदहवास हो गईं। पत्नी सोनी देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं, जबकि बेटी सान्वी का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ रंजना सचान ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद