{"_id":"6b06b3dbc4943d23800b681a","slug":"deoria-shrine-row-shalabh-mani-hits-back-at-divya-mittal-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवरिया की ढहाई गई मजार पर दिव्या मित्तल और शलभ मणि आमने-सामने, पूर्व डीएम के आरोपों पर विधायक का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देवरिया की ढहाई गई मजार पर दिव्या मित्तल और शलभ मणि आमने-सामने, पूर्व डीएम के आरोपों पर विधायक का पलटवार
Wed, 25 Nov 2026 03:54 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:54 PM IST
सार
देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दिव्या ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में मजार गिराने के लिए दबाव बनाया गया था। इस पर विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि मजार अवैध थी और उसे गिराया जाना जरूरी था। उन्होंने पूर्व डीएम के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक समय मजार गिराने और दूसरे समय उसके नाम पर आंसू बहाने की बात करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के बीच बयानबाजी तेज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
देवरिया में गोरखपुर रोड स्थित ढहाई गई मजार को लेकर पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने एक पॉडकास्ट में आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल के दौरान मजार पर बुलडोजर चलाने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि मजार कमेटी ने अतिक्रमण हटा लिया था, इसके बावजूद मजार गिराने का दबाव बनाया जा रहा था। अब उनके बयान पर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कुछ अधिकारी हवा का रुख देखकर अपने तेवर बदल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
मजार नहीं गिरने दी, फिर तबादला हो गया
दिव्या मित्तल के अनुसार, देवरिया में जिलाधिकारी रहते हुए उनसे कहा जाता था कि दूसरे जिलों में मस्जिदों और मजारों पर बुलडोजर चल रहा है तो यहां कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने इसे एक जनप्रतिनिधि के वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा मामला बताया। उनका दावा है कि मजार कमेटी की ओर से अतिक्रमण पहले ही हटा लिया गया था, इसके बावजूद उन पर मजार गिराने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मजार को गिरने नहीं दिया, लेकिन इसके बाद उनका तबादला हो गया। दिव्या मित्तल ने यह भी दावा किया कि मजार आज भी मौजूद है और वहां रोजाना चादर चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के बारे में कुछ नहीं कहना
दिव्या मित्तल के आरोपों पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें अधिकारियों के बारे में कुछ नहीं कहना है, लेकिन बहुत से अधिकारी ऐसे होते हैं जो हवा का रुख देखकर अपने तेवर बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब नौकरी बचाने की जरूरत थी तो मजार ढहा दी गई और अब राजनीति की जरूरत है तो मजार के नाम पर आंसू बहाए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि उनके मुताबिक संबंधित मजार अवैध थी और उसे गिराया जाना था। इसी वजह से कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि किसी के दबाव में अच्छा काम हुआ तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, एक समय मजार गिराने और दूसरे समय उसके नाम पर भावुकता जताने के रुख पर उन्होंने सवाल उठाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
