{"_id":"6a777a11224794ebde0c8c84","slug":"electrician-beaten-up-for-asking-for-payment-deoria-news-c-208-1-deo1032-188735-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुपये मांगने पर इलेक्ट्रीशियन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुपये मांगने पर इलेक्ट्रीशियन को पीटा
Sun, 09 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। पिपराइच गांव में वायरिंग के बकाया रुपये मांगने पर इलेक्ट्रीशियन की पिटाई कर दी गई। पीड़ित सुनील चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सुनील ने तहरीर में कहा है कि गांव के पिंटू उर्फ दिलीप यादव के घर इलेक्ट्रिक वायरिंग की थी। काम के 12 हजार रुपये तय हुए थे। कुछ रुपये देने के बाद बकाया रकम मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि छह अगस्त की रात करीब आठ बजे पिंटू नशे में घर के सामने गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर राजपति देवी और बबली देवी के साथ मिलकर लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सोनी देवी के साथ भी मारपीट की गई। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।