{"_id":"6adbac72ead38b09600c0d4b","slug":"fir-against-12-people-in-an-attempted-murder-case-deoria-news-c-208-1-deo1035-195036-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या की कोशिश के मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या की कोशिश के मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी
Sat, 24 Oct 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। कैथवलिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर मारपीट, बलवा और हत्या की कोशिश की धाराएं लगाई गई हैं। कैथवलिया निवासी राजेश राव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा रोहन राव 20 अक्तूबर की रात नौ बजे तरकुलवा से घर आ रहा था। गांव के दुर्गा पूजा पंडाल के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। जानमाल की धमकीभी दी।
वही लोग 22 अक्तूबर को सुबह सात बजे फिर आए। वे लाठी-डंडे, तलवार और रॉड से लैस थे। उन्होंने दरवाजे पर आकर रोहन को गाली दी। जब रोहन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बृजेश यादव सहित 12 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवादन