सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Holi's joy prevailed, the atmosphere became colorful

Deoria News: छाया रहा होली का उल्लास, सतरंगी हुई फिजा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Holi's joy prevailed, the atmosphere became colorful
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पकहा के ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही ने लगाया गुलाल।
विज्ञापन
देवरिया। होली का त्योहार बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोग होली की मस्ती में डूबे रहे। दिन भर सतरंगी रंग में एक-दूसरे को भिगाते रहे। वहीं शाम को अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
Trending Videos

फागुनी बयार में मदमस्त लोग सुबह से होली की मस्ती में डूब गए। दिन चढ़ने के साथ ही बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी के सिर पर मस्ती छा गई। बच्चे रास्ते से होकर गुजर रहे लोगों पर रंग उड़ेल रहे थे। इसमें कोई रोक-टोक नहीं होने से बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। होली में उम्र का बंधन कहीं दूर छिटक गया। बच्चे भईया, चाचा, बाबा, चाची, भाभी हर किसी के ऊपर रंग उड़लने में मस्त रहे। उधर, युवक व युवतियां भाभियों संग रंग खेलकर आनंदित हो रहे थे। देवर सूखे रंग भाभियों को लगाने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाभियां देवरों के ऊपर रंग उड़ेलती रहीं। बुजुर्गों को भी होली खूब पसंद आई। उम्र की परवाह किए बगैर फाग गाते बुजुर्ग मन से जवान होते रहे। होली की मस्ती में पूरे दिन लोग आनंद के हिलोरे लेते रहे। दोपहर होते ही लोग अपने घर पहुंचे और स्नान कर नए साफ कपड़े पहनकर अपनों से मिलने निकल पड़े। एक-दूसरे से मिलकर अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। कुछ लोगों ने गले मिलकर भी बधाई दी। शाम होते-होते महिलाओं और युवतियों का दल टोली बनाकर एक-दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
डीजे की धुन पर थिरके युवा : होली पर युवाओं की मस्ती सिर चढ़कर बोलती रही। जगह डीजे की धुन और फागुन के गीतों पर युवा मस्ती करते रहे। पूरे दिन हर्षोल्लास के साथ होली मनाने के बाद शाम को एक दूसरे के घर जाकर अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।
गवईंयों की तान से गूंजे गांव : होली पर फगुआ की धमक आधुनिकता के बावजूद बनी रही। शहर से लेकर गांव तक फगुहरा की टोलियों ने फागुन के गीत गाए। अल्हड़ता और मौज भरे गीतों ने युवाओं, महिलाओं और बड़े बुजुर्गों हर किसी को गुदगुदया।
शहर के देवरिया खास, रामनाथ देवरिया, कतरारी, परसिया अहीर, कठिनईया समेत हाल ही में नगर में शामिल कई गांवों में होली पर फगुआ और फगुअहरा की मस्ती लोगों की खूब भायी। रामनाथ देवरिया में पश्चिम टोला से शुरू होकर फगुहरा की टोली पूरब टोला में श्री राघव ब्रह्म स्थान तक गई। गवइयों का स्वागत सूखे मेवे, मिठाई, गुझिया के साथ चाय आदि से लोगों ने किया। इस अवसर पर मुन्ना पांडेय, काजू मणि, हरीश मणि, रामकुमार मिश्र, दिनेश मणि, ललित, शंभूनाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed