{"_id":"6add040d8a768a7716082ad9","slug":"immersion-procession-of-goddess-durga-idols-deoria-news-c-208-1-deo1015-195120-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा
Sun, 25 Oct 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच शनिवार को नगर में स्थापित दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा नगर मां के जयकारों से गूंज उठा।
शाम को पूजा पंडालों से निकाली विसर्जन यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर थिरकते युवकों और मां के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विभिन्न पूजा समितियों के आयोजक मूर्तियों को विदाई देने की तैयारियों में जुटे रहे। दोपहर बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मूर्तियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्थापित किया गया। इसके बाद शाम को डीजे और जयकारों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। नगर के रेलवे स्टेशन परिसर, केन यूनियन, मालवीय तिराहा, मालवीय रोड, अस्पताल गेट सहित अन्य स्थानों पर स्थापित मूर्तियों को लेकर आयोजक छोटी गंडक नदी के चनुकी घाट पर पहुंचे। संवादर