{"_id":"6a8de904b7fbcee9c10c4c7c","slug":"learn-badminton-tricks-all-year-round-deoria-news-c-208-1-deo1009-190096-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 210 रुपये में पूरे साल सीखें बैडमिंटन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 210 रुपये में पूरे साल सीखें बैडमिंटन के गुर
Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन कोच की तैनाती के साथ ही बैडमिंटन खेल के प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मात्र 210 रुपये के शुल्क में अब पूरे साल खिलाड़ी बैडमिंटन की बारीकियां सीख सकेंगे। खिलाड़ियों को खेल के दौरान नि:शुल्क शटल कॉक दी जाएगी। इससे खेल के अभ्यास में धन आड़े नहीं आएगा।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबे समय से खाली चल रहे बैडमिंटन प्रशिक्षक (कोच) पद पर श्यामधर ओझा की तैनाती होने के बाद खेल विभाग ने खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। बैडमिंटन खेल में प्रशिक्षण के लिए छह वर्ष से ऊपर और 18 वर्ष के नीचे के खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपना रैकेट खुद लाना होगा। 210 रुपये का पंजीकरण शुल्क पूरे एक साल के लिए मान्य होगा। मध्यम और निम्न-वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। बेहतरीन प्रशिक्षण से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।
...
नवीनीकरण के बाद शानदार हो गया बैडमिंटन कोर्ट
इंडोर हॉल स्थित बैडमिंटन कोर्ट का भी पूरी तरह से नवीनीकरण कराया गया है। इसको राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। इसमें दो कोर्ट और बेहतरीन एलईडी लाइटें दिन रात कभी भी खेल के लिए अवसर उपलब्ध कराती हैं। हाल ही में आयोजित हुई राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता ने इस खेल का आकर्षण बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
-- -- --
कोट........
स्टेडियम में बैडमिंटन के प्रशिक्षण की तैनाती हो गई है। बैडमिंटन के खिलाड़ियों का प्रवेश लिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जिले से बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों को तैयार करना है।
- अनुराग श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी