फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Post-independence governments kept Deoria neglected: CM

Deoria News: आजादी के बाद की सरकारों ने देवरिया को उपेक्षित रखा

Sun, 30 Aug 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Post-independence governments kept Deoria neglected: CM
मंच से जनता का अ​भिवादन करते सीएम के साथ मौजूद मंत्री, विधायक व भाजपा पदा​धिकारी। संवाद
देवरिया। आजादी की लड़ाई में देवरिया जिले के लोगों ने आगे आकर कुर्बानी दी थी। इस क्षेत्र के तमाम लोग स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए। आजादी के बाद की सरकारों ने देवरिया की लगातार उपेक्षा की। जब हमारी सरकार आई तब देवरिया में विकास के कार्य शुरू हुए। मेडिकल कॉलेज, फोरलेन, ओवरब्रिज के काम लगातार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवरिया को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले बाबा राघवदास कांग्रेस से विधायक होते हुए भी कांग्रेस के तुष्टिकरण की नीति का विरोध किया था। स्वाधीनता संग्राम सेनानी राघव बाबा ने कहा था कि राम आन-बान-शान के प्रतीक हैं। यदि कांग्रेस सरकार राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनेगी तो वह स्वीकार नहीं करेंगे। वह रामजन्मभूमि आंदोलन में कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का विरोध करते थे। महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर देवरिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी भाजपा की सरकार में ही हुआ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बच्चा नंगे पैर स्कूल जाता था, भवन जर्जर थे, बेटी स्कूल छोड़ देती थी, शिक्षक नहीं थे, गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था। मुसहर, गरीब, वंचित, दलित भूख से दम तोड़ता था लेकिन सरकारें इनकी चिंता नहीं करती थीं बल्कि गरीबों का राशन बेचकर अपनी पार्टी को माफिया के हवाले कर चुकी थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि हमने इसे टेक्नोलॉजी से जोड़ा है। अब 16 करोड़ गरीबों को फ्री राशन मिल रहा है। अगर किसी गांव में राशन में घटतौली होगी तो उसे लखनऊ से ही चेक करके पकड़ लेंगे। जब अटलजी की सरकार आई, तब इंदिरा आवास के लिए केवल 10 हजार रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 25 हजार किया गया। मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रुपये किया है। रक्षाबंधन के दिन निशुल्क बस यात्रा : सीएम ने कहा कि उप्र परिवहन निगम की बसों में तीन दिन (27 से 29 अगस्त) तक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। शनिवार से 60 वर्ष से ऊपर की माताएं निशुल्क यात्रा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तन के लिए चाहिए मजबूत इच्छाशक्ति : सीएम ने कहा कि जिनकी इच्छाशक्ति मर चुकी है, उनसे क्या ही उम्मीद रखना। जब कोई मुख्यमंत्री 16-18 घंटे मेहनत करेगा, तब सुरक्षा और परिवर्तन ला पाएगा। उन्होंने कहा कि विधायकों से मांगे गए प्रस्तावों को हम स्वीकृति देते हैं।

अब यूपी से लोग घबराते नहीं बल्कि प्रेम करते हैं : सीएम ने कहा कि अब यूपी अपने नाम के अनुरूप बन चुका है। अब यूपी को कोई बीमारू नहीं कहता। अब यूपी का नाम सुनने पर देश-दुनिया वालों के चेहरे की चमक बताती है कि वह खुश हैं। जब आप दूसरे प्रदेश में जाते हैं तो वहां के लोग बड़े प्रेम से मिलते हैं और कहते हैं कि काश, मेरा भी जन्म यूपी में हुआ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed