फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tears welled up in the eyes of the audience as they witnessed the reunion of Rama and Bharata.

Deoria News: पूजा पंडालों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tears welled up in the eyes of the audience as they witnessed the reunion of Rama and Bharata.
रुद्रपुर के गोला वार्ड में स्थापित बंगाली शैली की मां दुर्गा की
रुद्रपुर। मां दुर्गा की मूर्तियों के पट खुलते ही पूजा पंडालों मे आस्था का साैलाब उमड़ने लगा है। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ शारदीय नवरात्र और दशहरा मेले को लेकर नगर में उत्साह बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

जगह-जगह सजे दुर्गा पूजा पंडालों में भक्ति गीतों और आकर्षक सजावट से माहौल भक्तिमय हो गया है।
नगर के पुराना चौक, गोला वार्ड, सेमरौना चौराहा, बस स्टेशन, पुन्नी साहू चौराहा, आदर्श चौराहा, इमामबाड़ा समेत विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां दुर्गा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्तियों के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीउमड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के जयकारों से पंडाल गूंज उठे और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट, भक्ति गीतों और धार्मिक आयोजनों से उत्सव की रौनक बढ़ गई है।
रामपुर कारखाना संवाद के अनुसार, सिरसिया नंबर एक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार की शाम 51 शक्तिपीठों की देवियों समेत 56 देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र के पहले दिन से आयोजित मेले में प्रतिदिन हजारों लोग पहुंच रहे हैं। पंडाल में स्थापित मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

स्टूडेंट क्लब की ओर से आयोजित मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रतिदिनकलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। रविवार शाम महिला, पुरुष और बच्चे मेले में पहुंचे और देवी-देवताओं के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मेले को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गांव के 100 से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed