{"_id":"6a7a19023f5e9c3c230310e4","slug":"the-bsas-inspection-exposed-the-flaws-in-the-arrangements-deoria-news-c-208-1-deo1009-188917-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीएसए के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीएसए के निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल
Tue, 11 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने सोमवार को गौरीबाजार विकास खंड के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों बच्चों का नामांकन कम मिला और कुछ में उपस्थिति भी कम मिली। वहीं कई जगह जलजमाव व सफाई में लापरवाही मिली। बीएसए ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाध्यापिकाओं को चेतावनी दी और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
बीएसए ने सुबह 9:15 बजे प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा का निरीक्षण किया। इसमें 56 नामांकित बच्चों के सापेक्ष केवल 17 छात्र उपस्थित मिले। विगत तीन वर्षों से नामांकन घटता मिला। इस पर प्रधानाध्यापिका रीता यादव कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे सकीं। इस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें चेतावनी दी और डिजिटल हाजिरी न लेने पर फटकार लगाई।
सुबह 10 बजे कंपोजिट विद्यालय कुंवर बखरा में 96 नामांकित बच्चों के सापेक्ष मात्र 46 बच्चे उपस्थित पाए गए। इसमें (कक्षा 6 में महज 2, कक्षा 7 में महज 3 और कक्षा 8 में केवल 3 छात्र ही उपस्थित मिले। पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद कम नामांकन व उपस्थिति पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई और सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। विद्यालय के मुख्य गेट के पास नाली का दूषित पानी जमा मिलने पर बीडीओ व ग्राम प्रधान से फोन पर बात कर एक सप्ताह के भीतर समस्या निस्तारित कराने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद बीएसए ने 11:02 बजे प्राथमिक विद्यालय कुंवर बखरा, 11:35 बजे प्राथमिक विद्यालय टेंगरगढ़ी और 12:10 बजे प्राथमिक विद्यालय भरथी पिपरा का निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में पठन-पाठन, शिक्षक डायरी, निपुण तालिका, और डिजिटल हाजिरी की स्थिति संतोषजनक पाई गई। बीएसए ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों का अधिगम स्तर सुधारने, नियमित गृहकार्य देने, समय-सारणी का पालन करने और अभिभावकों को प्रेरित कर शत-प्रतिशत बच्चों को यूनिफॉर्म में विद्यालय बुलाने के निर्देश दिए।