फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accusation of executing a fraudulent sale deed through land forgery.

Etah News: जमीन की जालसाजी कर फर्जी बैनामा कराने का आरोप

Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accusation of executing a fraudulent sale deed through land forgery.
एटा। शहर के मोहल्ला बाबूगंज निवासी मुस्तफा हुसैन ने अदालत के आदेश पर महिला समेत 14 लोगों के खिलाफ जमीन की जालसाजी कर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों ने वादी के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की।
विज्ञापन

मुकदमे में पूर्णिमा सक्सेना निवासी ग्राउंड फ्लोर सरस्वती लेन सेक्टर-5 वैशाली साहिबाबाद जिला गाजियाबाद समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। वादी के अनुसार आरोपियों ने आराजी संख्या 15 डेसीमल की जमीन पर जालसाजी की। यह जमीन जिला अस्पताल एटा के सामने मोहल्ला बाबूगंज में स्थित बताई गई है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करा लिया। विरोध करने पर वादी के साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed