{"_id":"6a7db2f5d2a55b1a3707391d","slug":"video-dispute-with-driver-over-parking-bus-in-front-of-roadways-bus-stand-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रोडवेज स्टैंड के सामने बस खड़ी कर सवारी बिठाने पर विवाद, चालक से चाबी छीनी और हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रोडवेज स्टैंड के सामने बस खड़ी कर सवारी बिठाने पर विवाद, चालक से चाबी छीनी और हाथापाई
एटा शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे चालकों व परिचालकों के मध्य विवाद हो गया। स्टैंड पर मौजूद स्थानीय कर्मचारियों ने छिबरामऊ डिपो के चालक की बस से चाबी निकाल ली और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। यातायात पुलिसकर्मियों ने आकर किसी तरह से बीच-बचाव किया। छिबरामऊ डिपो की एक बस बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे रोडवेज स्टैंड के सामने आकर रुकी। अभी यात्री उतर ही रहे थे कि स्थानीय डिपो के कुछ कर्मचारी आकर बस के चालक के साथ गाली-गलौज करने लगे। चालक के विरोध करने पर एक कर्मचारी ने बस की चाबी निकाल ली और भाग गया। यह देखकर छिबरामऊ डिपो का चालक उसके पीछे भागा और चाबी मांगी तो वाद-विवाद होने लगा। इतना नहीं दोनों ओर से हाथापाई होने लगी। शोर सुनकर आसपास व्यवस्था देख रहे यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चालक को चाबी दिलवाकर मामला शांत कराया। परिचालक राकेश ने बताया कि यहां की सवारी थी तो उसको उतार रहे थे। इसी बीच स्थानीय स्टाफ ने बदतमीजी की। पुलिस के समझाने के बाद चालक बस लेकर अलीगढ़ की ओर चला गया। वाद-विवाद और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, अगर इस प्रकार की घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी। किसी भी डिपो के चालक-परिचालक या अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता करना गलत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।