{"_id":"6a7d50b854303e70870ffb7a","slug":"etah-old-house-roof-collapses-during-demolition-one-worker-dead-and-two-seriously-injured-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: पुराना मकान तोड़ते ही भरभराकर गिरा लेंटर, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: पुराना मकान तोड़ते ही भरभराकर गिरा लेंटर, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत; दो की हालत गंभीर
Thu, 13 Aug 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:36 AM IST
सार
पुराना मकान तोड़ते समय लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर चंदनपुर निवासी तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें ताले सिंह (42) की मौत हो गई। सागर की हालत गंभीर होने पर उसे एटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रेमचंद को इलाज के बाद घर लाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी मजदूर कासगंज जनपद के कस्बा भरगैन में हादसे का शिकार हो गए। पुराना मकान का लेंटर तोड़ते समय लेंटर ढहने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदनपुर के रहने वाले ताले सिंह (42) पुत्र कस्तूरी, सागर (21) पुत्र जीतू और प्रेमचंद (35) पुत्र सुरेंद्र बुधवार को मजदूरी करने भरगैन कस्बे गए थे। दोपहर लगभग तीन बजे पुराना मकान का लेंटर खोलते/तोड़ते समय अचानक पूरा लेंटर भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे तीनों मजदूर दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक ताले सिंह के भाई राजपाल ने बताया कि हादसे के बाद मकान मालिक परिजनों को बिना कोई सूचना दिए घायल मजदूरों को कायमगंज अस्पताल ले गया। बाद में स्थिति बिगड़ने पर मकान मालिक सुबह इलाज कराने की बात कहकर तीनों को घर छोड़ गया। इसके बाद इलाज के अभाव और गंभीर चोटों के कारण ताले सिंह की मौत हो गई, जबकि सागर और प्रेमचंद की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।जिसमें प्रेम चंद्र की हालत खतरे से बाहर है,घर ले आये है,वहीं सागर की गंभीर हालत देखते हुए एटा अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।