फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agriculture Department cracks down on fertilizer black marketing; action taken against establishments.

Etah News: उर्वरक की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की सख्ती, प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department cracks down on fertilizer black marketing; action taken against establishments.
अलीगंज रोड ​​स्थित कृभको केन्द्रीय थोक उपभोक्ता भण्डार मंडी समिति पर निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ
एटा। किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को जिलेभर में उर्वरक बिक्री केंद्रों और सहकारी समितियों का सघन निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह के नेतृत्व में टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, अभिलेख और उर्वरकों की दरों की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने कृभको अलीगंज रोड, केंद्रीय थोक उपभोक्ता भंडार मंडी समिति, इफको मंडी समिति, कन्हैया ट्रेडर्स, देवेंद्र सिंह ट्रेडर्स, किसान सेवा केंद्र हरचंदपुर कलां और अनुज ट्रेडर्स आसपुर-सकीट समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यकतानुसार उर्वरकों के नमूने भी लिए गए। अधिकांश केंद्रों पर बिक्री रजिस्टर में किसान की फार्मर आईडी और उर्वरक की दर दर्ज मिली।
विज्ञापन

किसानों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें। फार्मर रजिस्ट्री न होने या चकबंदी क्षेत्र के किसानों को नियमानुसार खतौनी के आधार पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। ओवररेटिंग, कालाबाजारी और टैगिंग मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed