फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attention Death potholes on city roads

सावधान! शहर में जगह-जगह मौत रूपी गड्ढे

Sun, 19 Sep 2021 06:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Attention Death potholes on city roads
घिलौआ मार्ग पर धंसी सड़क पर लोगों को सतर्क करने के लिए रखी गई पेड़ की टहनी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर की सड़कों पर गुजर रहे हैं तो सावधानी बरतें। इन पर जगह-जगह मौत रूपी गड्ढों ने मुंह खोल दिया है। सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाई गई सड़कें खोखली हो गई हैं। असावधानी से गुजरने वाले वाहन इनकी चपेट में आकर हादसों का शिकार हो सकते हैं। खासतौर से रात का अंधेरा अधिक खतरनाक है।
विज्ञापन

जल निगम द्वारा शहर में सीवर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न इलाकों की सड़कों, गलियों में सीवर लाइन डलवाई जा रही है। अनुबंध के मुताबिक लाइन डालने के बाद मरम्मत या निर्माण कराकर सड़कों को पुरानी स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी भी जल निगम की है। इसके तहत जल निगम की ओर से निर्माण कराया भी जा रहा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि कुछ ही दिनों में गड्ढे हो रहे हैं। सड़कों का बेस ढंग से न बनाए जाने से बारिश होते ही मिट्टी दरक रही है और सड़कें खोखली होती जा रही हैं।
विज्ञापन

जेल रोड से घिलौआ जाने वाले मार्ग पर कुछ ही दिन पहले सीवर लाइन डाली गई। जिसके बाद डामरीकृत सड़क बनाई गई, लेकिन हाल ही में हुई बारिश से मिट्टी दरकी तो किनारे ही नहीं, बीच सड़क पर जगह खोखली हो गई। कई जगह यहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने इनमें पेड़ों की टहनियां और ईंटें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भी कुछ दिन पहले सीवर लाइन डालने के बाद इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी। कई जगह से इंटरलॉकिंग धंस गई है और गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें पानी भरा हुआ है। कई स्थानों पर यहां रात के समय अंधेरा रहता है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed