सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vehicle collides with e-rickshaw, woman dies

Etah News: वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with e-rickshaw, woman dies
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के धुमरी में एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया वहीं घायल पति को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

धुमरी कस्बा में शनिवार की शाम करीब 7 बजे इतवारी लाल अपनी पत्नी रामा के साथ ई-रिक्शा में नगला मोहन स्थित बंबा पर कपड़े धोने जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति इतवारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल धुमरी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायल इतवारी लाल को तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।धुमरी चौकी प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी दिवाकर समाज से हैं और कपड़े धुलाई का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed