फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crops submerged due to rising water levels in Arind River in etah

एटा में बाढ़ जैसे हालात: अरिंद नदी में उफान से खेत बने झील, 10 हजार बीघा फसल जलमग्न; 35 गांव प्रभावित

Sun, 19 Jul 2026 03:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 03:39 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में अरिंद नदी का जलस्तर का बढ़ने से हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई।  धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान अपनी आंखों के सामने महीनों की मेहनत बर्बाद होती देखने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
crops submerged due to rising water levels in Arind River in etah
खेत में फसल जलमग्न। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र में अरिंद नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। नदी का पानी खेतों में भरने से करीब 10 हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सलेमपुर, लहरा, दस्तमपुर, मगरौली, सोरखा और दुल्हा समेत करीब 35 गांवों के खेत पानी में डूबे हैं। धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान अपनी आंखों के सामने महीनों की मेहनत बर्बाद होती देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। पिछले पांच वर्षों से बारिश के मौसम में यही स्थिति बन रही है। उनका आरोप है कि अरिंद नदी की समय पर सफाई और गाद निकालने का कार्य नहीं कराया गया, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। इसके चलते खेत झील में तब्दील हो जाते हैं।

 

किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नदी की सफाई और स्थायी समाधान कराया जाता, तो हर वर्ष हजारों बीघा फसल बर्बाद नहीं होती। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और अरिंद नदी की सफाई कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें-UP: पत्नी फोन पर करती थी बहन से ऐसी बात, पुलिस के सुनकर उड़ गए होश; 27 साल बाद पकड़ में आए भूरा की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed