फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Had sexual relations with a young woman under the pretext of marriage and forced her to undergo an abortion.

Etah News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, कराया गर्भपात

Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Had sexual relations with a young woman under the pretext of marriage and forced her to undergo an abortion.
एटा। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती होने के बाद जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने फरीदाबाद निवासी अर्जुन सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि अर्जुन ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे लेकर नई दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद आरोपी और उसके साथियों का व्यवहार बदल गया और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। साजिश के तहत उसके पेट में जबरन लात मारकर गर्भपात करा दिया गया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे, लेकिन बाद में उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed