{"_id":"6aa6e4a3110985e41804e34e","slug":"moving-roadways-bus-pelted-with-stones-rear-window-shattered-etah-news-c-163-1-eta1014-156603-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चलती रोडवेज बस पर पथराव, पीछे का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चलती रोडवेज बस पर पथराव, पीछे का शीशा टूटा
Sun, 13 Sep 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
पत्थर लगने से टूटा अनुबंधित बस का शीशा। स्रोत वीडियो ग्रेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अवागढ़ क्षेत्र में शनिवार की देर रात आगरा से एटा आ रही अनुबंधित रोडवेज बस पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से बस का पीछे का शीशा टूट गया। अचानक हुए पथराव से बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई यात्री के घायल नहीं हुआ।
एटा डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस आगरा से यात्रियों को लेकर एटा आ रही थी। रात करीब 10 बजे बस अवागढ़ थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से बस के पीछे का शीशा टूट गया। अचानक शीशा टूटने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चालक और परिचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चालक ने बस को सुरक्षित स्थान पर रोककर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।
मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पथराव करने वाले व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।