फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP workers shocked by dissolution of Etah-Kasganj district executive

यूपी: अखिलेश यादव के सामने भिड़े सपा के ये दो बड़े नेता, सपा मुखिया ने लिया एक्शन; दो जिलों में मची खलबली

Sun, 20 Sep 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Sep 2026 10:56 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कार्यालय में एटा के दो बड़े और नामी नेता आपस में भिड़ गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस कृत्य पर नाराज हो गए और उन्होंने एटा-कासगंज की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी। सपा मुखिया के इस कदम से पार्टी में हलचल है।
 

विज्ञापन
SP workers shocked by dissolution of Etah-Kasganj district executive
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बदले तेवर को देख सपा में हलचल पैदा हो गई। पहली बार अखिलेश यादव के दिग्गज कार्यकर्ताओं के रवैये पर नाराजगी जताते हुए एटा-कासगंज जिले की कार्यकारिणी भंग किए जाने पर सपाई सकते में हैं। सपा प्रमुख ने अपने नजदीकियों पर नाराजगी जताते हुए संगठन की इकाई भंगकर मनमानी न करने का कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है।
विज्ञापन



लखनऊ में सपा के प्रदेश कार्यालय में नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर जारी हुए वीडियो की चारों ओर चर्चा हो रही है। सपा के साथ ही जिले के राजनीतिक गलियारों में अखिलेश यादव के सख्त निर्णय को लेकर रविवार को सुबह से रात तक चर्चा होती रही। सपा से जुड़े लोगों की मानें तो शनिवार को सपा प्रमुख ने प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई थी। इसमें एटा-कासगंज जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।
विज्ञापन


बैठक में जिले के दो दिग्गजों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर अखिलेश यादव नाराज हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बेहद नजदीक होने पर भी अखिलेश यादव ने ऐसे कार्यकर्ताओं को दूसरे राजनीतिक दल में जाने की चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने कहा वह ऐसी हरकत किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वह कोई भी हो। अखिलेश यादव के बदले तेवर के बाद कार्यकर्ताओं को मनमानी न करने का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्वतमान जिलायक्ष सपा परवेज जुबैरी ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जो भी निर्णय लिया है वह सोच समझकर पार्टी हित में लिया है। उनके इस निर्णय से साफ है कि चाहे कोई कार्यकर्ता भले ही नजदीक हो लेकिन बात सभी कार्यकर्ताओं की सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed