{"_id":"6ac86e2d811b8325ad0ec7e8","slug":"three-shops-burgled-in-aliganj-repeat-theft-reported-within-five-months-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा के अलीगंज में चोरों का आतंक: एक रात में तीन दुकानों के तोड़े ताले, पांच माह में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा के अलीगंज में चोरों का आतंक: एक रात में तीन दुकानों के तोड़े ताले, पांच माह में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात
Fri, 09 Oct 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:01 AM IST
सार
एटा के अलीगंज कस्बे में सरौंठ रोड स्थित तीन दुकानों से चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर की करतूत सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अलीगंज कस्बे में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के सरौंठ रोड पर ईदगाह तिराहे के पास स्थित पवन ट्रेडर्स, नीरज ट्रेडर्स और श्री बालाजी ट्रेडर्स में चोरों ने धावा बोला। इनमें दो दुकानें खाद-बीज और एक गल्ले की है। चोरों ने एक दुकान का जाल काटा, जबकि दो दुकानों में जाली के सहारे घुसे। इसके बाद हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।
नीरज ट्रेडर्स के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि करीब पांच माह पहले भी इन्हीं तीनों दुकानों में चोरी हुई थी। इसके बावजूद दोबारा वारदात होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है।