फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two communities came face-to-face following the actions of unruly elements during the procession

एटा: शोभायात्रा में अशोभनीय नारेबाजी से दो समुदायों के लोगों में तनातनी, पुलिस से धक्कामुक्की

Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 30 Aug 2026 11:48 PM IST
सार

रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा रविवार को मिरहची से शुरू हुई। मारहरा में इसका समापन किया जाना था। इसके बाद यहां जनसभा का आयोजन रखा गया था। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए।

विज्ञापन
Two communities came face-to-face following the actions of unruly elements during the procession
शोभायात्रा में अशोभनीय नारेबाजी से दो समुदायों के लोगों में तनातनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा के दौरान रविवार की शाम कुछ अराजक तत्वों की हरकत से कस्बे में बवाल हो सकता था। यहां दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। बीच बचाव को आये पुलिस कर्मियों से भी भीड़ ने धक्का मुक्की की। पुलिस बल ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। पुलिस अराजक तत्वों को वीडियो के आधार पर चिह्नित कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में दोनों पक्षों से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन


रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा रविवार को मिरहची से शुरू हुई। मारहरा में इसका समापन किया जाना था। इसके बाद यहां जनसभा का आयोजन रखा गया था। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। यहां डीजे पर गानों के साथ-साथ वह झूमते हुए चल रहे थे। शाम को मारहरा में हैदर चौक के पास से शोभायात्रा निकल रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शोभायात्रा में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया। अशोभानीय नारेबाजी भी की। इससे एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने इसका विरोध किया। इससे वहां दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी के साथ तनातनी हो गई। पुलिसकर्मी दोनों पक्षो को अलग करने आये तो उनसे भी भीड़ में धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसबल ने लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को संभाला। इस घटना से वहां तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि कुछ युवकों में कहासुनी हो गई थी। जिसे तत्काल समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। वहां स्थिति अब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed