सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two youths killed in bike collision, three injured including mother daughter

बाइकों की भिड़त में दो युवकों की मौत, मां बेटी सहित तीन घायल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in bike collision, three injured including mother daughter
विज्ञापन
एटा। निधौलीकलां थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव लालपुर के पास शनिवार की देरशाम दो बाइकों में आमने सामने की भिड़त हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि मासूम बेटी सहित मां व एक अन्य घायल हो गए। मासूम बच्ची व दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक को आगरा रेफर किया गया है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज में कासगंज जनपद के गंजडुडवारा थाना क्षेत्र के गांव बहोटा निवासी रूबी ने बताया वह अपने पति 40 वर्षीय यशवीर व दो वर्षीय बेटी दिव्या के साथ निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव गहेतू में ननद गुड्डी देवी के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद शनिवार की दोपहर आए थे। यहां से तीनो लोग शाम के समय बाइक से वापस जा रहे थे कि गांव लालपुर के पास एक अन्य बाइक से भिड़त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में पति यशवीर को की मौत हो गई, जब कि बेटी दिव्या को आगरा रेफर किया गया। वहीं दूसरी बाइक सवार निधौली थाना क्षेत्र के गांव नगला दिलीप निवासी हरवीर अपने बड़े भाई संदीप के साथ जा रहा था, दोनों घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने हरवीर को मृत घोषित कर दिया और संदीप को आगरा रेफर किया गया है। मृतक हरवीर के पिता छोटेलाल ने बताया दोनों भाई थाना क्षेत्र के गांव अहरमई अपनी बहन को देखने जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। निधौलीकलां थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया बाइकों की भिड़त में दो युवकों की मौत हुई है। मां-बेटी सहित तीन घायल हुए हैं।
रोकती रही बहन, लेकिन जाने की थी जिद
मेडिकल कॉलेज में यशवीर की बहन गुड्ढी देवी ने बताया भाई भाभी तेरहवीं संस्कार में आए थे। जब भाई ने गांव जाने की कहने लगे तो कई बार उनसे मना किया लेकिन वह नहीं रुके। कहा कि उन्होंने त्योहार का हवाला दिया और चले आए। उन्होंने बताया भाई के तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं।
सूरत से आज ही लौटा था हरवीर
मेडिकल कॉलेज में छोटेलाल ने बताया उसका बेटा हरवीर दीवाली के त्योहार के चलते सूरत से शनिवार की सुबह ही वापस आया था। वह सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है और गांव अहरमई में अपनी बहन को देखने गया था। बेटी का ऑपरेशन होकर आया है। दोनों बेटा उसे देखने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed