{"_id":"6a7cbc521a806b05b508685f","slug":"youth-rendered-unconscious-under-the-pretext-of-making-a-call-mobile-phone-and-earring-stolen-etah-news-c-163-1-eta1014-154936-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कॉल करने के बहाने युवक को बेहोश कर मोबाइल और कान की बाली लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कॉल करने के बहाने युवक को बेहोश कर मोबाइल और कान की बाली लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। आगरा चौराहे पर कॉल करने के बहाने दो युवकों ने एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल व कान की बाली लेकर भागने का प्रयास किया।
होश में आने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों आरोपियों को अवागढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मोबाइल और कान की बाली बरामद कर ली।
गांव गणेशपुर निवासी प्रेमचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गांव से कोसमा जा रहा था। आगरा चौराहा पर पहुंचा तो उसे दो अज्ञात युवक मिले। दोनों ने उससे कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। उसने एक युवक को मोबाइल दे दिया। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसी दौरान दोनों ने उसके कान की बाली उतार ली और मोबाइल लेकर भागने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद होश आने पर पीड़ित ने शोर मचाया। भाग रहे दोनों युवकों को अवागढ़ क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण भीड़ ने पकड़ लिया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल और कान की बाली बरामद की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। संवाद