{"_id":"6ab2c727c7c600668502df09","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-etah-news-c-163-1-eta1014-157080-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव खड़ौआ में सोमवार रात एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान वीरपाल (36) निवासी खड़ौआ के रूप में हुई है।
गांव खड़ौआ निवासी वीरपाल का चचेरा भाई खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसने शव पेड़ पर लटका देखा और परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी की आशंका है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद