फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uttar Pradesh Election 2027 Etawah Ground Report What impact have government schemes had on Etawah

Etawah Ground Report: सरकारी योजनाओं का इटावा पर कितना असर? विकास की असल तस्वीर, जानिए इस रिपोर्ट में

Wed, 19 Aug 2026 10:04 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 19 Aug 2026 10:04 AM IST
सार

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट तेज हो गई है, और इस चुनावी बिगुल से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। इस परिप्रेक्ष्य में, अमर उजाला की टीम जमीनी हकीकत को टटोलने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है। इस बार हमारी टीम इटावा जिले में सरकारी योजनाओं के आम जनजीवन पर पड़े प्रभाव और विकास के दावों की असल तस्वीर को समझने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Election 2027 Etawah Ground Report What impact have government schemes had on Etawah
Etawah Ground Report - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संदर्भ में अमर उजाला की टीम जमीनी हकीकत जानने प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है। टीम ने इटावा जिले में सरकारी योजनाओं के आम जनजीवन पर पड़े प्रभाव का आकलन किया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बढ़ी कनेक्टिविटी और कारोबार
इटावा जिले के चित्तरपुरा गांव के निवासियों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण को एक महत्वपूर्ण विकास करार दिया है। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से आवागमन में काफी सुविधा हुई है, जिससे कारोबार में भी वृद्धि हुई है। अब लोग दिन या रात किसी भी समय बेझिझक यात्रा कर सकते हैं। पहले जहां विभिन्न स्थानों तक पहुंचने में अधिक समय लगता था, वहीं अब सीधे एक्सप्रेसवे से जुड़कर आगरा, कानपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इससे वाहन का इंतजार करने की समस्या भी समाप्त हो गई है।

यहां सुनें पूरी बातचीत-

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों का जायजा लिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह विश्वविद्यालय एक अनूठा संस्थान है जो ग्रामीण पृष्ठभूमि में स्थापित है और यहां आने वाले अधिकांश मरीज आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े ग्रामीण इलाकों से हैं। उन्होंने कहा, 'हम लोगों ने 24x7 फ्री ट्रीटमेंट सबको दिया। कोई भी चाहे हमारे पास मरीज कहीं से भी आता है। 24 घंटे तक हम उसको फ्री इलाज करते हैं। 24 घंटे मरीज को दवाई उच्च क्वालिटी की मिले उसके लिए हमने एक नया मेडिकल स्टोर खोला है। जन औषधि केंद्र की अभी हमने शुरुआत की है। अभी हम लोगों ने अमृत फार्मेसी की शुरुआत करने हम लोग जा रहे हैं। जहां तक डिपार्टमेंट का सवाल है, हम लोगों ने पिछले एक साल में 150 करोड़ से ज्यादा के इक्विपमेंट खरीदे हैं। मुख्यमंत्री ने हम लोगों को नया ट्रॉमा सेंटर लेवल वन जो कि दिल्ली में है उसी हिसाब से स्थापित करने के लिए मंजूरी दी है और यह एक्सप्रेस हाईवे के आसपास होगा, जो हमारे नियंत्रण में होगा। '

यहां सुनें पूरी बातचीत-

विज्ञापन

शिवम तिवारी को सरकार से मिली 50 फीसदी सब्सिडी
इटावा के शिवम तिवारी ने आलू की जैविक खेती में सरकार की मदद से मिली 50% सब्सिडी का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार के समर्थन के बिना इतना बड़ा निवेश करना जोखिम भरा हो सकता था, क्योंकि खेती में असफलता का खतरा रहता है। हालांकि, सरकारी सहायता से जोखिम काफी कम हो गया है। यदि कोई समस्या आती है, तो स्थानीय अधिकारी भी सहयोग प्रदान करते हैं। शिवम तिवारी की नेटवर्थ एक करोड़ रुपये से अधिक है, और उनका कहना है कि 50% सब्सिडी मिलने से निवेश पर जोखिम कम हो जाता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

यहां सुनें पूरी बातचीत-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed