सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The prosecution against SP chief Mulayam Singh Yadav

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ इस्तगासा

अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The prosecution against SP chief Mulayam Singh Yadav
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में इस्तगासा दायर किया गया है। बड़ी छावनी, अयोध्या के संत ओमप्रकाश दास चेला स्व. प्रेम नरायनदास ने इस्तगासे में हत्या, आपराधिक साजिश व वर्गों के मध्य शत्रुता कायम करने का आरोप लगाते हुए मुलायम सिंह यादव को तलब कर दंडित करने की याचना की है।
Trending Videos


सीजेएम रवींद्र प्रसाद गुप्ता की कोर्ट ने इसे प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करते हुए पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 3 सितंबर की तिथि नियत की है। अधिवक्ता हरिओम दुबे ने बताया कि ओमप्रकाश दास ने दायर किए केस में कहा है कि वह अयोध्या में भगवान राम की पूजा अर्चना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 28 अगस्त को समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों के माध्यम से मुलायम सिंह के बयान की जानकारी हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि  यदि अयोध्या में 1990 में 16 के बजाए तीस कारसेवकों की हत्या होती तो भी मुझे कोई हर्ज नहीं होता और मेरे ही इशारे पर कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं।

सपा मुखिया के आदेश पर 30 अक्तूबर 1990 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में आए श्रद्धालुओं को पुलिस ने बैरीकेडिंग के अंदर घेरने के बाद बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध गोलियां चलाकर कई श्रद्धालुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद महज 16 हत्याओं की ही पुष्टि प्रशासन ने की।

घटना के 27 साल बाद बीते 27 अगस्त को लखनऊ मेें एक कार्यक्रम के दौरान  मुलायम सिंह ने यह स्वीकार किया कि यह कृत्य उनके इशारे पर किया गया। उनके इस बयान से हिन्दू एवं मुस्लिमों के बीच सामाजिक व धार्मिक सौहार्द्र की क्षति हुई तथा लोगों के मध्य विद्वेष की भावना पैदा हुई। मुलायम सिंह की ओर से दिए गए इकबालिया बयान के आधार पर उन्हें तलब करके दंडित करने की याचना इस्तगासे में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed