पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anant of Kaimganj becomes President; Bittu entrusted with the responsibility of General Secretary.

Farrukhabad News: कायमगंज के अनंत अध्यक्ष, बिट्टू को महासचिव की जिम्मेदारी

Mon, 06 Jul 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anant of Kaimganj becomes President; Bittu entrusted with the responsibility of General Secretary.
कायमगंज। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी की अध्यक्षता में कायमगंज में रविवार को हुई बैठक में नगर कमेटी की घोषणा की गई। अनंत दुबे को अध्यक्ष व बिट्टू शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कई पदाधिकारियों के भाजपा से आने का दावा किया गया।
विज्ञापन

दल के जिला महासचिव गौरव मिश्रा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। सर्वसम्मति से नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अनंत दुबे को नगर अध्यक्ष, बिट्टू शर्मा महासचिव, अजय दुबे, अनुज तिवारी, अवधेश सक्सेना, अमित द्विवेदी को नगर उपाध्यक्ष, करन सिंह, वंश चौहान, कृष्णपाल, मौसम कुमार, विनय मिश्रा, प्रशांत कश्यप को भी दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर फूलमाला पहनाकर व पार्टी का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने कहा कि पार्टी युवाओं को बेरोजगारी से मुक्त कराना चाहती है। जो भी हालात इस समय चल रहे हैं, वह ठीक नहीं हैं। जिला महासचिव गौरव मिश्रा ने कहा कि पार्टी में जो लोग शामिल हुए हैं, उनमें अधिकांश भाजपा छोड़कर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed